Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

#महिला आरक्षण पर कांग्रेस में नया विवाद! 2027 #विधानसभा चुनाव से पहले महिला आरक्षण और महिलाओं को टिकट देने के मुद्दे पर उत्तराखंड कांग्रेस में सियासी बहस तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Ganesh Godiyal के एक बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने अधिकांश सीटों पर महिलाओं को टिकट देने की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा करना भाजपा को “फ्री हैंड” देने जैसा हो सकता है। हालांकि कांग्रेस पहले महिला आरक्षण और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी की मुखर समर्थक रही है तथा इस मुद्दे पर आंदोलन भी करती रही है। � 🔹 क्या महिला आरक्षण का समर्थन और महिलाओं को बड़े पैमाने पर टिकट देने को लेकर कांग्रेस के भीतर अलग-अलग राय है? 🔹 क्या यह बयान महिलाओं की राजनीतिक क्षमता पर सवाल खड़ा करता है या फिर चुनावी गणित की मजबूरी को दर्शाता है? 🔹 2027 के चुनाव से पहले महिला नेतृत्व और प्रतिनिधित्व का मुद्दा अब और गरमा सकता है। महिला आरक्षण का समर्थन, लेकिन टिकट वितरण पर संकोच? उत्तराखंड की राजनीति में यह बहस आने वाले दिनों में और तेज होने के संकेत दे रही है। #UttarakhandPolitics #Congress #GaneshGodiyal #WomenReservation #MahilaAarakshan #UttarakhandElection2027 #PoliticalDebate #उत्तराखंड #कांग्रेस #महिलाआरक्षण #विधानसभाचुनाव2027

Pauri, Garhwal | Jun 12, 2026

MORE NEWS

4600 ग्रेड पे की मांग पर उत्तराखंड में उबाल, पुलिसकर्मियों के समर्थन में उतरे कई संगठन, सरकार से आर-पार की लड़ाई के संकेत

4600 ग्रेड पे की मांग पर उत्तराखंड में उबाल, पुलिसकर्मियों के समर्थन में उतरे कई संगठन, सरकार से आर-पार की लड़ाई के संकेत

Pauri, Garhwal | Jul 13, 2026

हेमंत द्विवेदी की चुनौती स्वीकार, गणेश गोदियाल ने किया पलटवार
कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल ने हेमंत द्विवेदी की चुनौती को स्वीकार कर लिया है। गोदियाल ने कहा कि वह कल ठीक 12:30 बजे प्रेस क्लब में मौजूद रहेंगे। उन्होंने हेमंत द्विवेदी से अपील की कि वह अपने लगाए गए सभी आरोपों और तथ्यों के साथ प्रेस क्लब पहुंचे।
गणेश गोदियाल ने कहा कि आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति के बजाय जनता के सामने सच्चाई आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं और उम्मीद है कि सामने वाला पक्ष भी पूरे तथ्यों के साथ अपनी बात रखेगा।

हेमंत द्विवेदी की चुनौती स्वीकार, गणेश गोदियाल ने किया पलटवार कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल ने हेमंत द्विवेदी की चुनौती को स्वीकार कर लिया है। गोदियाल ने कहा कि वह कल ठीक 12:30 बजे प्रेस क्लब में मौजूद रहेंगे। उन्होंने हेमंत द्विवेदी से अपील की कि वह अपने लगाए गए सभी आरोपों और तथ्यों के साथ प्रेस क्लब पहुंचे। गणेश गोदियाल ने कहा कि आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति के बजाय जनता के सामने सच्चाई आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं और उम्मीद है कि सामने वाला पक्ष भी पूरे तथ्यों के साथ अपनी बात रखेगा।

Pauri, Garhwal | Jul 13, 2026

कांग्रेस नेता कविंद्र इस्टवाल ने लोक निर्माण विभाग और प्रदेश सरकार पर चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र की बदहाल सड़कों को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि केवल सड़कों के उद्घाटन और शिलान्यास से विकास नहीं होता, बल्कि जनता को चलने लायक सड़कें भी मिलनी चाहिए। उनका आरोप है कि लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज के विधानसभा क्षेत्र में रिखणीखाल–बीरोंखाल मुख्य मार्ग कई दिनों से बाधित है, जबकि क्षेत्र की कई सड़कें वर्षों से डामरीकरण, रखरखाव और भूमि मुआवजे का इंतजार कर रही हैं। इस्टवाल ने कहा कि जब कोई व्यक्ति लंबे समय से विधायक होने के साथ-साथ प्रदेश का लोक निर्माण मंत्री भी हो, तब क्षेत्र की सड़कों की ऐसी बदहाल स्थिति कई गंभीर सवाल खड़े करती है।