बिसवां: बापू ब्रिक फील्ड के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल लावारिस हाल में पड़े युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती
Biswan, Sitapur | Jul 23, 2024 रेउसा तंबौर मार्ग पर खरौहां गांव के पास स्थित बापू ब्रिक फील्ड के सामने सड़क के किनारे घायल अवस्था में लावारिश हाल में पड़े एक युवक को राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के बाद युवक के पहचान का प्रयास किया गया जिसके बाद उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के बाद युवक की पहचान प्रदीप पुत्र सांवले के रूप में हुई।