बिसवां: पिपरा खुर्द के पास डीसीएम ट्रक पेड़ से टकराने से ट्रक चालक की मौत, परिचालक गंभीर घायल
Biswan, Sitapur | Jul 24, 2024 सीतापुर बहराइच मार्ग पर बिसवां क्षेत्र में पिपरा खुर्द के पास एक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें एक तेज रफ्तार डीसीएम जो आवारा गौवंश को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकरा गई। जिसमे डीसीएम चालक की मौके पर मौत हो गई वहीं उसका परिचालक गंभीर रूप से घायल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के अगले हिस्से में फंसे चालक व परिचालक को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।