पीरो: सकरी में पकडडी काटने के विवाद में चली गोली, चाचा-भतीजा हुए जख्मी
Piro, Bhojpur | Jul 6, 2025 पीरो थाना क्षेत्र के सकरी गांव में पकडडी काटने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें चाचा भतीजा गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। ज़ख्मियों में आकाश राज एवं सुरेंद्र सिंह शामिल हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की सुबह 11:00 के करीब पगडंडी काटने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई और गोली भी चली है।