गढ़ी: बेड़वा - परतापुर में घर के बाहर रखी बाइक चोरी होने के मामले में केस दर्ज
Garhi, Banswara | Apr 10, 2026 गढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेडवा-परतापुर में घर के बाहर रखी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह 10 बजे इस मामले में प्रार्थी हकीमुद्दीन पिता अब्बास बोहर निवासी परतापुर ने गढ़ी में रिपोर्ट देकर बताया कि उसके चाचा की मोटरसाइकिल अज्ञात द्वारा चुरा कर ले जाने को लेकर गढ़ी थाने मे रिपोर्ट दी हे। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हे।