सूरजगढ़: सूरजगढ़ा में सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को समारोहपूर्वक दी गई विदाई
बुधवार को सूरजगढ़ा में सेवानिवृत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमारी परिणीता को शिक्षकों द्वारा समारोह पूर्वक विदाई दी गई. इसे लेकर प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय सूरजगढ़ा में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. पूर्वाहन 11:40 बजे अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया गया. सेवानिवृत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को समारोह पूर्वक विदाई दी गई.