रेवदर: रेवदर के पामेरा वाटर वर्क्स से हुई पाइप चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, चोरी का माल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Reodar, Sirohi | Aug 2, 2026 सिरोही जिले की अनादरा थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर थाना प्रभारी अमराराम के नेतृत्व में गठित टीम ने की।पुलिस के अनुसार 31 जुलाई 2026 को परिवादी प्रवीण कुमार निवासी बिजोवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी