गोपालगंज: मांझागढ़ आभूषण दुकान लूटकांड: आरोपी विकास सिंह ने अस्पताल में कहा, 'अब अपराध नहीं करूंगा, बिहार छोड़ दूंगा'
जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के धर्म परसा बाजार में बीते छह अगस्त को हुए लूटपाट मामले में पुलिस ने सारण जिले के विकास सिंह नामक एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपित बदमाश पुलिस मुठभेड़ में जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी बदमाश ने सोमवार की सुबह आठ बजे कहा कि छोड़ देंगे बिहार, नहीं करेंगे अपराध।