गोपालगंज: मधुबनी गांव में जमीनी विवाद में मारपीट, 2 घायल, एक की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में रविवार की शाम 7:00 बजे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घायल के परिजनो के द्वारा इस बात की सूचना पुलिस को दे दी गई है।