गोपालगंज: मौनिया चौक पर स्वदेशी जागरण मंच के सदस्यों ने फूंका अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला, बताया भारत विरोधी
शहर के मौनिया चौक पर स्वदेशी जागरण मंच के सदस्यों ने शहर में आक्रोश मार्च निकलने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल ट्रंप का पुतला जलाया। इसके साथ ही अमेरिका राष्ट्रपति डोनल ट्रंप को भारत के बढ़ते अर्थ व्यवस्था का विरोधी बताया। इस दौरान सदस्यों ने जमकर नारेबाजी किया।