चूरू: जिला कलक्टर ने स्माईल डिस्ट्रिक्ट डवलपमेंट इनिशिएटिव के तहत चूरू में इंटर्नशिप कार्यक्रम का किया पर्यवेक्षण
Churu, Churu | Jul 27, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर रविवार 3 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने जिला मुख्यालय स्थित सोती भवन में जिला प्रशासन व प्रवाह एनजीओ के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे "स्माईल डिस्ट्रिक्ट डवलपमेंट इनिशिएटिव" के तहत इंटर्नशिप कार्यक्रम में प्रतिभागियों के प्रजेंटेंशन का पर्यवेक्षण किया।