चूरू: जिला परिषद सभागार में प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत की प्रेसवार्ता, भजनलाल सरकार की उपलब्धियों को साझा किया
Churu, Churu | Jul 26, 2025 चूरू जिला प्रभारी मंत्री एवं सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने शनिवार को जिला परिषद सभागार में प्रेस वार्ता कर भजनलाल शर्मा सरकार के 1.5 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि सरकार ने संवेदनशीलता और सेवा भाव से कार्य करते हुए जनता के हित में अनेक जनकल्याणकारी निर्णय लिए हैं।