चूरू: सांसद राहुल कस्वां ने कलेक्ट्रेट परिसर व सैनिक बस्ती में की जनसुनवाई, लोगों की समस्याएं सुनकर दिए समाधान के निर्देश
Churu, Churu | Jul 26, 2025 चूरू सांसद राहुल कस्वां ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर और सैनिक बस्ती में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान चूरू लोकसभा क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने सांसद के सामने बिजली कनेक्शन, फसल बीमा क्लेम, जल कनेक्शन, निर्माण कार्यों का भुगतान, सफाई व्यवस्था, कानूनी विवाद और व्यक्तिगत समस्याएं रखीं।