चूरू: रतननगर में वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित, प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Churu, Churu | Jul 26, 2025 चूरू के रतननगर में शनिवार को हरियालो राजस्थान अभियान के तहत वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत, विधायक हरलाल सहारण, पैरालिंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष देवेन्द्र झाझड़िया, प्रभारी सचिव रूक्मणि रियार, जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा समेत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।