बरवाला: कालका के इंडस्ट्री एरिया में नदी के किनारे आग लगी, दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची
थाना क्षेत्र कालका के इंडस्ट्री एरिया की बैक साईड नदी में शनिवार को दोपहर 1 बजे के करीब बच्चों द्वारा आग लगा दी गई है। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ओर पुलिस मौके पर पहुंची। इस आग लगने की घटना में जान माल का कोई नुक्सान नहीं हुआ है ।प्रबंधक अफसर थाना कालका मौके पर मौजूद रहे।