रायगढ़: रायगढ़ जिले में कृषक उन्नति योजना के नियमों में बदलाव, अब रकबा सत्यापन के बाद ही मिलेगा अनुदान
जिले के किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत मिलने वाली अनुदान राशि के वितरण नियमों में बदलाव किया गया है। नए प्रावधानों के अनुसार, अब किसानों को योजना का लाभ तभी मिलेगा जब उनके पंजीकृत कृषि रकबे का भौतिक सत्यापन पूरा हो जाएगा।