प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में CM योगी का शक्ति प्रदर्शन, विपक्ष पर बरसे, GIC में संबोधन में दी ₹380 करोड़ की सौगात
प्रतापगढ़ दौरे पर पहुँचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार दोपहर 1 बजे 380 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस और सपा को जमकर घेरा। उन्होंने विपक्ष को 'गिरगिट जैसी प्रजाति' करार देते हुए कहा कि आस्था पर राजनीति करने वालों को जनता पहचान चुकी है। भारी बारिश के बावजूद भीड़ रही।