दतिया नगर: पीतांबरा पीठ मंदिर के बाहर हलवाई और ग्राहक में विवाद, एडवांस लेकर खाना न देने पर मारपीट व हंगामा, पुलिस जांच में जुटी
दतिया में विश्व प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ मंदिर के बाहर शनिवार दोपहर हलवाई और ग्राहक पक्ष के बीच विवाद हो गया। एडवांस राशि लेने के बावजूद तय समय पर खाना तैयार न करने के आरोप में शुरू हुआ यह मामला देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना से मंदिर परिसर के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार मंदिर के बाहर दुकान संचालित करने वाले एक हलवाई से विवाद हुआ।