शाहबाद: तीसरे चरण के चुनाव के लिए आज शाम 6 बजे थमेगा प्रचार का शोर
Shahbad, Baran | Nov 1, 2026 शाहाबाद क्षेत्र में तीसरे चरण के पंचायती राज चुनाव के तहत रविवार शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। मतदान समाप्ति से 48 घंटे पूर्व लागू होने वाली मौन अवधि में सार्वजनिक सभाएं, जुलूस, रोड शो और पदयात्राओं पर प्रतिबंध रहेगा। निर्वाचन विभाग के अनुसार लाउडस्पीकर से प्रचार भी पूरी तरह बंद रहेगा।