मेदिनीनगर (डालटनगंज): हेंदेहासा गांव में गर्भवती महिला ने कीटनाशक पदार्थ खाकर आत्महत्या की, एमएमसीएच में इलाज के दौरान हुई मौत
लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के हेंदेहासा गांव की 19 वर्षीय गर्भवती महिला अनीता देवी ने शुक्रवार-शनिवार की रात कीटनाशक पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पति विनय परहिया के अनुसार, पत्नी बाजार गई थी, जिसे लेकर दोनों में बहस हो गई। बहस के बाद गुस्से में आकर अनीता ने कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया।जिसके बाद गंभीर हालत में उसे बरवाडीह सीएचसी ले जाया गया।