मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर में निकली श्री प्रभु श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, जयकारों से गूंजा शहर
मेदिनीनगर शहर में शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे प्रभु श्री जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान रथ में विराजमान भगवान के दर्शन को सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े। रथ यात्रा में शहर के विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों की भागीदारी रही। जय जगन्नाथ के नारों से पूरा शहर गुंजायमान रहा। रथ यात्रा नगर के कई क्षेत्रों से गुजरते