मेदिनीनगर (डालटनगंज): लेस्लीगंज में 30 लाख की ज्वेलरी चोरी मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, जेवर बरामद किए
उड़ीसा और आंध्र प्रदेश के अपराधियों ने पलामू के लेस्लीगंज में 30 लाख की ज्वेलरी गायब की थी। अनुसंधान के दौरान जिले की लेस्लीगंज पुलिस ने आंध्र प्रदेश और उड़ीसा के एक-एक अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दो अपराधियों की पहचान हो गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया।