मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर में जगन्नाथ रथ यात्रा में मानवाधिकार आयोग ने बांटा पानी-बिस्किट, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी भी हुए शामिल
पलामू में जगन्नाथ रथ यात्रा के अवसर पर मानवाधिकार आयोग सूचना पश्चिमी द्वारा शनि मंदिर के पास शुक्रवार के दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक सेवा कैंप लगाया, जहां श्रद्धालुओं और गरीबों के बीच पानी व बिस्किट का वितरण किया गया। इस दौरान आयोग की जिला अध्यक्ष संध्या सिंह ने सभी भक्तों की खुशहाली की कामना की। वही लीगल सेल प्रभारी व पूर्व विधायक प्रत्याशी रुचिर कुमार