मेदिनीनगर (डालटनगंज): पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के सभागार में सांसद वीडी राम ने मंडल संसदीय समिति की बैठक में रेलवे से जुड़े मामलों को उठाया
सांसद पलामू विष्णु दयाल राम की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के सभागार में शुक्रवार दोपहर साढे तीन बजे तक ‘मंडल संसदीय समिति’ रेलवे की बैठक हुई। बैठक में पलामू संसदीय क्षेत्र के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के अंतर्गत रेलवे से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह समेत रेलवे के कई अधिकारी मौजूद थे।