पांडू थाना क्षेत्र के कुंडवा गांव में शनिवार की सुबह करीब 9 बजे पागल कुत्तों के झुंड ने नईमुद्दीन अंसारी के पुत्र नजरे आलम पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे पांडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।