कोंडागांव: बड़े घोड़सोड़ा में मक्का के खेत में गांजे की खेती करने वाले को अनंतपुर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार- एसआई अखिलेश धीवर
कोंडागांव जिले के अनंतपुर थाना पुलिस ने 8 अक्टूबर को अवैध मादक पदार्थ गांजा मामले पर बड़ी कार्रवाई की है। 9 अक्टूबर को थाना प्रभारी उप निरीक्षक अखिलेश धीवर ने दोपहर 2:30 बजे एक वीडियो जारी करते हुए मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बड़े घोड़सोडा में एक व्यक्ति के द्वारा मक्के की खेत के आड़ में गांजे की खेती की जा रही थी जिसे गिरफ्तार किया गया है।