कोंडागांव: कोंडागांव वन विभाग की दहिकोंगा रेंज एवं कब बुलबुल टीम ने बड़े बेंदरी में मनाया वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह
कोंडागांव जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ेबेंदरी में मंगलवार की दोपहर 2 बजे वन विभाग दहीकोंगा रेंज और कब-बुलबुल टीम ने वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया। इस दौरान ग्रामीणों को वन और वन्य जीवों के संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक सरपंच संघ के अध्यक्ष संजय उईके और रेंजर बिजल शर्मा शामिल हुए।