कोंडागांव: बड़े कनेरा में भीषण सड़क हादसा, बाजार से लौट रहे ग्रामीणों को तेज रफ्तार बाइक ने कुचला, दो ग्रामीणों के पैर टूटे
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत आज मंगलवार शाम 7:00 बजे बड़े कनेरा हाई स्कूल के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें 55 वर्षीय हंसराज गवार और 45 वर्षीय जयप्रकाश कश्यप निवासी बड़े कनेरा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ग्रामीण बाजार से पैदल लौट रहे थे तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें बुरी तरह कुचल दिया।हादसे में दोनों ग्रामीणों के पैर टूट गए।