कोंडागांव: हरियाणा में भाजपा ने जीत की लगाई हैट्रिक, जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यालय के समक्ष मनाया जीत का जश्न
हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत की हैट्रिक लगाई है। 90 सीटों में से भाजपा ने 48 सीट अपने नाम कर ली है। वहीं इस जीत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज मंगलवार की रात 9बजे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विकासनगर स्थित भाजपा कार्यालय के सामने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया गया।