कांके: रांची समेत आसपास के इलाकों में भारी बारिश के चलते डीसी ने सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया
Kanke, Ranchi | Jun 18, 2025 रांची सहित आसपास के इलाकों में भारी बारिश को देखते हुए डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। बुधवार शाम करीब पांच बजे जारी आदेश में कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 19 जून को झारखण्ड के रांची जिले में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने रांची जिले को रेड जोन में रखा है।