कांके: कार्निवल बैंक्वेट सभागार में प्रदेश कांग्रेस ने किया रांची नगर निगम कार्यकर्ताओं के समागम का आयोजन
Kanke, Ranchi | Jun 18, 2025 कार्निवल बैंक्वेट सभागार में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे प्रदेश कांग्रेस ने रांची नगर निगम के कार्यकर्ताओं का समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य रांची नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन की स्थिति का मूल्यांकन करना, संभावित उम्मीदवारों से संवाद स्थापित करना और प्रत्याशी चयन प्रक्रिया की रूपरेखा तय करना था।