चरपोखरी: चरपोखरी में हथियार के साथ एक युवक का वीडियो हुआ वायरल, जांच में जुटी पुलिस
हाथ में हथियार लेकर वीडियो बनाने का प्रचलन काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। और उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करना युवाओं का शौक सा बन गया है। सोमवार की दोपहर 3:00 के करीब ऐसा ही एक मामला चरपोखरी में सामने आया है। जहां पर एक युवक के द्वारा हाथ में हथियार लेकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया गया है। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ इसकी भनक पुलिस को लग गई।