कबीरनगर में स्कूल ड्रेस पहने लड़की ने स्कूटी की चोरी, घटना सीसीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच में जुटी
भेलूपुर थाना अंतर्गत दुर्गाकुंड कबीर नगर में एक चोरी के वारदात ने सभी को हैरान कर दिया। बताया जा रहा कि एक किशोरी स्कूली यूनिफार्म में स्कूटी चोरी कर फरार हो गई। सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हो गई । जिसकी पीड़िता ने भेलूपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस सीसीटीवी वीडियो के आधार पर लड़की की तलाश कर रही हैं।