बौंसी: बौसी थाना परिसर में शिवरात्रि पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई
Bausi, Banka | Feb 9, 2025 शिवरात्रि पर्व को लेकर बौसी थाना परिसर में रविवार 12:00 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार के नेतृत्व में शिव रात्रि के दौरान होने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में शिवरात्रि के दिन व्यवस्था चकबंदी करने पर विचार विमर्श किया गया। थाना परिसर स्थित मंदिर में भी शिवरात्रि के दिन पूजा होगी।