बांसगांव: कौड़ीराम इलाके के डीघवा में ट्रेलर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, बाइक पर सवार 2 युवक हुए घायल
बांसगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले कौड़ीराम इलाके के डीघवा में सोमवार की देर शाम कोई एक ट्रेलर और बाइक में आमने-सामने से भिड़ंत हो गया। घटना में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो में बैठाकर तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसगांव भेज दिया गया। घायल हुए दोनों युवक लालपुर के रहने वाले हैं।