बांसगांव: गगहा इलाके के सहुआकोल गाँव में कटरैन डालने को लेकर हुआ विवाद, तीन नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
गगहा इलाके के सहुवाकोल के निवासी छोटेलाल यादव ने शिकायत पत्र देकर बताया कि वह अपने दरवाजे पर झोपड़ी डाल रखे थे। बीते 7 दिसंबर 2024 को उनके गांव के प्रदीप, रंजीत व ओम प्रकाश यादव ने मिलकर झोपड़ी में आग लगा दिया था इसके संबंध में थाने पर मुकदमा दर्ज है। उन्होंने बताया कि उसे समय उनके पशु झोपड़ी में बांधे जाते थे अब वह खुले आसमान में रहते हैं।