आरा: दीवाली की खुशी मातम में बदली, रामडीहरा गांव में दो भाइयों की हुई हत्या
Arrah, Bhojpur | Nov 9, 2026 आरा में दीपावली की रात एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के रमडिहरा गांव में स्कॉर्पियो से कुचलने की घटना में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि परिवार के छह अन्य सदस्य घायल हो गए। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान रमडिहरा गांव निवासी रामनरेश यादव के 55 वर्षीय पुत्र दिनेश यादव और कमलेश यादव है।