दीपावली की खुशियाँ हर चेहरे पर मुस्कान लाएँ, नशामुक्त समाज का संकल्प हर घर तक पहुँचाएँ! 🪔
दीपावली के पावन अवसर पर भोजपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक, भोजपुर के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले स्लम एवं मुसहर टोलों में विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान स्थानीय लोगों को शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प लेने की अपील की गई।
Arrah, Bhojpur | Nov 8, 2026