इंदौर: नारकोटिक्स विंग ने मंदसौर से तीन आरोपियों को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया, लहसुन की आड़ में करते थे तस्करी
Indore, Indore | May 16, 2025 इंदौर नारकोटिक्स विंग के मंदसौर में पदस्थ निरीक्षक को सूचना मिली कि नीमच मिर्जापुर फाटे के पास से एक लोडिंग वाहन में ड्रग्स की तस्करी होगी। जिसमें सूचना पर लोडिंग वाहन को रोका गया। जिसमें सवार तीन आरोपियों को पकड़ा। जिन्होंने अपना नाम शमसुद्दीन शेख, यामीन खान और समीर शेख बताया। जिन्होंने लहसुन के कट्टों के बीच 1 किलो 100 ग्राम एमडी ड्रग्स छुपा रखे थे।