इंदौर: नीट परीक्षा परिणाम पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, एनटीए समेत कई पक्षों को नोटिस जारी
Indore, Indore | May 16, 2025 इंदौर में नीट की परीक्षा को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने एक अहम अंतरिम आदेश जारी किया है। कोर्ट ने परीक्षा के परिणाम पर रोक लगाते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को रिजल्ट घोषित न करने के निर्देश दिए हैं। इंदौर हाइकोर्ट में दायर याचिका में आरोप लगाया गया कि परीक्षा के दौरान बिजली गुल होने से कई परीक्षार्थियों को परेशानियां हुई है।