इंदौर: लव जिहाद के विरोध में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया, कलेक्टर कार्यालय पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा
Indore, Indore | May 16, 2025 मध्यप्रदेश में हो रही लव जिहाद की घटनाओं को लेकर हिंदू संगठनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जिसमें सर्व ब्राह्मण समाज के बैनर तले बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता इंदौर के कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय में ही चस्पा कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने लव जिहाद को लेकर बने कानून को सख्त करने की मांग करी।