गायघाट: गायघाट में सुशासन दिवस पर किसान गोष्ठी का आयोजन, किसानों को योजनाओं की जानकारी दी गई
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे गुड गवर्नेंस डे के अवसर पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि “जय जवान, जय किसान, जय अनुसंधान” विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है।