मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पहले पंचायत मैरिज गार्डन का किया लोकार्पण, उज्जैन में स्वामित्व योजना से ग्रामीण बना रहे आत्मनिर्भर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के ढेंडिया में ₹2.20 करोड़ में बने पहले पंचायत मैरिज गार्डन का उद्घाटन किया। स्वामित्व योजना के तहत प्रदेश के लाखों ग्रामीणों को मुफ्त पक्की रजिस्ट्री मिल रही है। महिलाएं स्थानीय वस्त्र उद्योग से हर महीने ₹12-15 हजार कमा रही हैं।