नक्सलियों की साजिश नाकाम; 5 किलो के 2 IED बरामद कर किया नष्ट
औरंगाबाद जिला के नक्सल प्रभावित आजन थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आजन थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने मंगलवार को शाम बताया कि जिला पुलिस बल एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 47वीं बटालियन (एफ) की संयुक्त टीम द्वारा नक्सलियों के विरुद्ध लगातार विशेष तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पचरुखिया जंगल में पचरुखिया शिविर से करीब 1.5 किलोमीटर पूरब, पचरुखिया पहाड़ पर तलाशी के दौरान ढाई-ढाई किलो के दो आईईडी बम बरामद किए गए। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से इन्हें छिपा कर रखा था।
उन्होंने बताया कि दोनों आईईडी बमों को सुरक्षित यथास्थान विस्फोट कराकर विनष्ट कर दिया गया है। इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है।