मदनपुर में आंगन मिलन कार्यक्रम के तहत सेवा संकल्प अभियान, जनसंपर्क व संवाद कार्यक्रम आयोजित
औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत वार मंडल की पिपरौरा पंचायत के ग्राम उचौली में आंगन मिलन कार्यक्रम के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान के तहत जनसंपर्क एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य मदनपुर अरुण कुमार सिंह, भाजपा युवा नेता गौरव कुमार सिंह उपस्थित रहे।इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात कर क्षेत्र के विकास, जनसेवा और संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा एवं जनकल्याण की भावना को पहुंचाने का संकल्प लिया गया।इस दौरान सहायिका रीना देवी, अभिभावक गण, आशा दीदी एवं जीविका दीदियों की भारी संख्या में उपस्थिति रही।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जनता से जुड़ाव, निरंतर संवाद और सेवा के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।