पटना ग्रामीण: अपने माता-पिता के शासन काल की चर्चा क्यों नहीं करते तेजस्वी यादव: एयरपोर्ट पर बोले जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा
तेजस्वी यादव द्वारा पीएम मोदी से सवाल पूछे जाने को लेकर बिहार की राजनीति गर्म हो गई है। पूरे मामले पर शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव अपने माता-पिता के शासनकाल की चर्चा क्यों नहीं करते हैं।