जमुई में नवप्रशिक्षित सिपाहियों का दीक्षांत समारोह संपन्न || Jamui Hunt Media
•Report : Abhishek Kumar Jha : जमुई पुलिस लाइन में मंगलवार को 2025 बैच के नवप्रशिक्षित सिपाहियों का दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। मुंगेर डीआईजी ने परेड का निरीक्षण कर जवानों को देशसेवा, संविधान व ईमानदारी की शपथ दिलाई। डीएम व एसपी भी मौजूद रहे। डीआईजी ने कहा, “वर्दी अहंकार नहीं, लोक-सेवा की मर्यादा है।” उन्होंने अनुशासन, संवेदनशीलता व जनता से सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार पर जोर दिया। तनाव प्रबंधन के लिए व्यायाम व संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। समारोह में वृक्षारोपण भी हुआ। एसपी ने जवानों को बधाई देते हुए अनुशासन न तोड़ने का संदेश दिया।
Jamui, Jamui | Jun 17, 2026