गुना नगर: पुराने बस स्टैंड पर बनी लॉटरी में खड़े होकर टैटू को दिखाते हुए युवती ने किया हंगामा, भीड़ हुई जमा, वीडियो वायरल
गुना। शहर के एबी रोड स्थित पुराने बस स्टैंड के पास गुरुवार दोपहर एक 20 वर्षीय युवती ने सड़क के बीच बनी लॉटरी पर खड़े होकर जमकर हंगामा किया। युवती के इस व्यवहार को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई।घटना गुरुवार 20 अगस्त दोपहर करीब 12 बजे जगत होटल के सामने की बताई जा रही है।