सहजनवा: बेलीपार के दंपती से दिनदहाड़े मंगलसूत्र और चेन लूट, दो थानों की सीमा विवाद में उलझी पुलिस, कार्रवाई में दो घंटे की देरी
गोरखपुर के खजनी और गीडा थाना क्षेत्र की सीमा पर गुरुवार सुबह सनसनीखेज लूट की वारदात हुई। छपिया स्थित सोनवान नाले के पास करीब 10:30 बजे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने दंपती को निशाना बनाया। बेलीपार के बड़ेरिया निवासी सुनील मौर्य अपनी पत्नी शीला मौर्य और बच्चों के साथ सहजनवा जा रहे थे, तभी बदमाशों ने शीला के गले से मंगलसूत्र और दो सोने की चेन झपट ली।