वजीरगंज थाना क्षेत्र के महंगूपुर मनिहार चंदापुर गांव में जमीन की पैमाइश को लेकर शुरू हुआ विवाद अब धीरे-धीरे गहराने लगा है। यहाँ रहने वाले एक पक्ष राम औतार और दूसरे पक्ष कमलेश का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले मारपीट तक हो चुकी है, जिसपर पुलिस ने दोनों पक्षो को पाबंद भी किया। अब इस मामले में एक नई बात एक पक्ष पर दूसरे पक्ष द्वारा भाड़े के लोगों को बुलाकर हमला कराए जाने की भी बात सामने आ रही है। अब ये बात कहां तक सही है और कहां तक गलत, इसके लिए आप उन्हीं दो लोगों का ये दो बयान भी सुन लीजिए, जिससे आपको भी अंदाजा लग जाएगा कि आखिर पूरे मामले की सत्यता है क्या। कौन सही है और कौन गलत।
#GondaNews #WazirganjPolice #CrimeNews #LandDispute #UPPolice
Gonda, Gonda | Jun 26, 2026